B'Day special: जया बच्चन के बर्थ-डे पर देखें उनकी परिवार के साथ 10 तस्वीरें

4/9/2019 11:42:46 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन आज अपना 71वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। जया का जन्म 9 अप्रैल 1948 को बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता तरुण भादुड़ी पत्रकार थे। जया ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में महान निमार्ता-निदेर्शक सत्यजीत रे की बंग्ला फिल्म 'महानगर' से की थी। इसके बाद उन्होंने एक बंग्ला कामेडी फिल्म 'धन्नी मेये' में भी काम किया जो टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। जया को पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'गुड्डी' 1971 से मिला। इस फिल्म में जय ने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई जो फिल्में देखने की काफी शौकीन है और अभिनेता धमेन्द्र से प्यार करती है। अपने इस किरदार को जयाने इतने चुलबुले तरीके से निभाया कि दर्शक उस भूमिका को आज भी भूल नहीं पाए हैं। हमेशा मीडिया कैमरे पर भड़कने वाली जया अपनी फैमली के साथ कितनी खुश रहती हैं, ये तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं। देखिए जया की परिवार के साथ 10 तस्वीरें....

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma