‘चक दे इंडिया!’ और ''लगान'' जैसी फिल्मों के एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन, 70 की उम्र में तोड़ा दम

2/15/2023 10:15:14 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत में मंगलवार को शोक की लहर दौड़ गई, जब ‘चक दे इंडिया!’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों के एक्टर जावेद खान अमरोही के निधन की खबर सामने आई। जावेद खान का 70 की उम्र में बीते दिन मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। दिग्गज एक्टर के निधन से उनके फैंस और सेलिब्रिटीज को बड़ा झटका लगा और वे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 

सांस की बीमारी से पीड़ित थे जावेद खान अमरोही 
जावेद खान अमरोही के निधन की खबर एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट से दी है। बताया जा रहा है कि जावेद सांस की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले एक साल से बेड पर थे। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम 
बता चलें कि जावेद खान अमरोही ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया था। जावेद खान को साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान की हिट फिल्म 'लगान' में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News