हिंदी को राष्ट्रीय भाषा समझते थे जावेद जाफरी, बोले- पढने के बाद पता चला संविधान किसी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं देता

5/6/2022 3:52:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी भाषा को लेकर कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के बीछ छिड़ा विवाद पिछले कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। दोनों स्टार्स के बीच छिड़ी बहस के बीच अब तक कई हस्तियां अपनी राय दे चुकी हैं। इसी बीच जावेद जाफरी ने भी हिंदी भाषा को लेकर अपना बयान दिया है। एक्टर का कहना है कि वो भी यही समझते थे कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।

 


मीडिया से बात करते हुए जावेद जाफरी ने भाषा के मुद्दे पर कहा, 'मैंने इसके बारे में थोड़ा पढ़ा। संवैधानिक रूप से कोई एक भाषा नहीं है। मैंने भी यही देखा। मैं आधिकारिक भारतीय भाषाओं को देख रहा था और संविधान किसी भी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं देता है। तब मुझे भी पता चला। मैं इस धारणा में था कि हिंदी राष्ट्रभाषा है, लेकिन मैंने अभी देखा कि संविधान किसी भी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं देता है।'

PunjabKesari


एक्टर ने आगे कहा, 'और 22 आधिकारिक भाषाएं हैं। जिनमें से असमिया, बंगाली, हिंदी, मराठी, गुजराती, उर्दू और सिंधी ये सभी आधिकारिक भाषाएं हैं। देखिए, बात विविधता में एकता के बारे में है। यही हमारे देश की सुंदरता थी और है। इतने सारे धर्म हैं, लेकिन कोई राष्ट्रीय धर्म नहीं है। कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है। आपके पास राष्ट्रीय पक्षी या राष्ट्रीय फूल है। देश का भविष्य हर चीज का अनुकरण है और मुझे लगता है कि दूसरे देशों के पास ये नहीं है।'

 

काम की बात करें तो जावेद जाफरी को जल्द ही Escaype Live में नजर आएंगे। जाएगा। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ, Waluscha De Sousa और अन्य कई स्टार्स भी हैं। ये शो 20 मई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News