जावेद अख्तर ने कंगना पर किया मानहानि का मुकदमा, 8 महीने पहले एक्ट्रेस ने गीतकार पर लगाया था धमकाने का आरोप

11/3/2020 2:23:48 PM

मुंबई: एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का  नाम नहीं ले रही हैं। पिछले महीने उनके खिलाफ तुमकुर (कर्नाटक) में एक और मुंबई (महाराष्ट्र) में दो केस दर्ज हुए थे। वहीं अब गीतकार और लेख जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अख्तर ने कंगना पर यह मुकदमा उनके उस बयान पर किया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने कंगना को घर बुलाकर धमकाते हुए ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।

PunjabKesari

स्पॉटबॉय ने अपनी रिपोर्ट में जावेद अख्तर से जुड़े सूत्रों के हवाले देते हुए लिखा कि उनकी ओर से किसी तरह की धमकी नहीं दी गई थी। खबर के मुताबिक, जावेद साहब स्वभाव से बहुत सहनशील हैं। लेकिन यह सब काफी लंबे समय से चल रहा था। यही वजह है कि अब जावेद साहब ने कंगना के खिलाफ बड़ा मानहानि का मुकदमा दायर किया है। केस कोर्ट में खुल चुका है और जावेद साहब लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अदालत के बाहर सेटलमेंट करने का कोई सवाल नहीं उठता। कंगना की कानूनी मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं।

PunjabKesari

8 महीने पहले कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने ट्वीट पर जावेद अख्तर पर कंगना को धमकाने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने उस पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने उनकी फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। और वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?रंगोली का यह ट्वीट ऐसे समय पर आया था, जब जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फासीवादी बताया था। 

PunjabKesari

बता दें कि कंगना साल 2009 से लेकर 2013 तक ऋतिक के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों का विवाद खूब चर्चा में रहा था। 2016 में एक शो पर कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहा था और दावा किया था कि सबूत के तौर पर उनके पास वो मेल हैं, जो ऋतिक ने उन्हें रिलेशनशिप में रहने के दौरान किए थे। इसे लेकर ऋतिक ने कंगना के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।हालांकि, बाद में इस केस को बेनतीजा ही बंद कर दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News