''...तब महिलाओं को भी मिलना चाहिए कई पति रखने का अधिकार'' अपने बयान को लेकर चर्चा में जावेद अख्तर

12/7/2022 11:11:16 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गीतकार और  लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि,  वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में भी आ जाते हैं। अब हाल ही में जावेद अपने ताजा इंटरव्यू को लेकर से सुर्खियों में आ गए हैं। 


दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कॉमन सिविल कोड समेत कई चीजों पर खुलकर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ से भी असहमति दिखाई। उन्होंने कहा, ''अगर मुसलमान पतियों के चार पत्नी रखने का हक जायज है तो मुस्लिम महिलाओं को भी कई पति रखने का अधिकार मिलना चाहिए।''

 

जावेद अख्तर ने कहा कि एक समय पर कई शादियां करना देश के कानून और संविधान के सख्त खिलाफ है। कॉमन सिविल कोड का मतलब केवल समुदायों के लिए एक कानून नहीं होता है बल्कि इसका अर्थ मर्दों और औरतों को समान अधिकार देना भी होता है।


उन्होंने कहा, ‘मैं पहले से ही कॉमन सिविल कोड का पालन करता हूं। मैं अपनी बेटी और बेटे को बराबर की प्रॉपर्टी दूंगा। मुस्लिम पर्सनल लॉ के हिसाब से अगर तलाक हो जाए तो 4 महीने बाद पति, पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं होता। ये गलत है।'

 

इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने आगे कहा कि मौजूदा समय में देश को सरकार और सरकार को देश माना जाने लगा है। सरकारें तो आती जाती रहेंगी, यह देश हमेशा रहेगा। अगर कोई सरकार का विरोध करता है, तो उसे देशद्रोही करार दिया जाता है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। देश की जनता का व्यवहार हजारों वर्षों से उदार रहा है, वह कभी कट्टरवादी नहीं रहा।आज जिस तरह से कट्टरता को बढ़ावा दिया जा रहा है, वो हिंदुस्तान का मिजाज नहीं है।’
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News