PM मोदी की बायोपिक पर अपना नाम देख शॉक्ड हुए जावेद अख्तर, कही ये बात
3/22/2019 8:01:12 PM
मुंबईः पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। होली के दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। लेकिन इसी के साथ बॉलीवुड के एक दिग्गज को इस फिल्म से कुछ एतराज है। हम बात कर रहें बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की। जावेद अख्तर ने इस फिल्म को लेकर नराज़गी जाहिर कर ट्वीट किया है। दरअसल, फिल्म के पोस्टर पर लिखा है कि इस फिल्म के गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं। अब जावेद अख्तर ने ट्वीट कर इस बात को खारिज किया है। जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा- अपना नाम फिल्म के पोस्टर पर देखकर मैं हैरान हूं। मैंने इस फिल्म का कोई भी गाना नहीं लिखा।
Am shocked to find my name on the poster of this film. Have not written any songs for it ! pic.twitter.com/tIeg2vMpVG
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) March 22, 2019
लेकिन सोचने वाली बात ये है कि अगर जावेद अख्तर ने इस फिल्म में कोई काम नही किया तो उनका नाम इस फिल्म में क्यों शामिल किया गया। क्या यह सब फिल्म को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। बाकि इसके बाद फिल्म की टीम क्या एक्शन लेती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक अगले महीने 5 अप्रैल को रिलीज़ होगी।