जावेद अख्तर के बेबाक बोल- ''भारत कभी अफगानिस्तान जैसा नहीं बन सकता, सामान्य रहना उनके डीएनए में है''

9/15/2021 4:30:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अपने काम के अलावा देश दुनिया की खबरों पर भी खूब नजर रखते हैं और देश के मुद्दों पर अक्सर अपनी राय देते नजर आते हैं। बीते दिनों वह दो बार अफगानिस्तान-तालिबान मुद्दे पर राय देकर चर्चा में आए थे। इसी बीच एक बार फिर उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हिंदू को दुनिया का सबसे 'सभ्य' और 'सहिष्णु' समुदाय बताया है। 

 


जावेद अख्तर ने शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी बात कही है।

 


मुखपत्र में छपे लेख में जावेद अख्तर ने लिखा है, 'अपने हालिया इंटरव्यू में मैंने कहा था कि हिंदू पूरी दुनिया में सबसे सभ्य और सहिष्णु समुदाय है। मैंने इस बात पर भी ज़ोर दिया था कि भारत कभी भी अफगानिस्तान जैसा नहीं बन सकता क्योंकि भारतीय स्वभाव से चरमपंथी नहीं हैं। वो नरम विचारधारा वाले हैं। सामान्य रहना उनके डीएनए में है।'


इतना ही नहीं उन्होंने 'सामना' में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की तारीफ भी की और कहा कि कोई भी आलोचक उन पर भेदभाव या अन्याय का आरोप नहीं लगा सकता। वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि भला कैसे और क्यूं कोई उद्धव ठाकरे की सरकार को 'तालिबानी' कह सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News