कंगना रनौत की मुश्किलों में हुआ इजाफा, अब जावेद अख्तर ने मानहानि मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज कराया बयान

12/4/2020 11:27:38 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। लोगों के कंगना के बयानों का जोरदार विरोध किया है। इस बीच गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि मामले में गुरुवार को अंधेरी की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट अपना बयान दर्ज कराया। जावेद ने ऐसा खुद पर की गई कंगना की टिप्पणियों को लेकर किया है।

 
इसे पहले जावेद अख्तर ने अपने वकील के जरिए पिछले महीने यानि 2 नवंबर को सेक्शन 499 और 500 के तहत मानहानि के केस के लिए शिकायत दर्ज कराई थी।

 

जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह बीते 25 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कंगना रनौत के बयान से उनकी छवि को ठेस पहुंची है। दरअसल, कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जावेद अख्तर ने उन्हें ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी। कंगना के इस दावे के खिलाफ ही जावेद अख्तर ने शिकायत दर्ज की है। 

 

जावेद ने कंगना के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे सुइसाइड गैंग का हिस्सा हैं और उन्होंने धमकी दी थी कि यदि वह ऋतिक के खिलाफ केस वापस नहीं लेंगी तो फिर आत्महत्या के अलावा कोई उनके पास कोई चारा नहीं होगा।  कंगना की टिप्पणी के चलते उन्हें धमकियों भरे मैसेज और कॉल आए। इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया।  


बता दें जावेद के अलावा कंगना रनौत के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के वकील और दिल्ली सिक्ख प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने लीगल नोटिस भेजा है और किसान अंदोलन में हिस्सा लेने वाली दादी पर विवादित टिप्पणी करने के लिए माफी मांगने को कहा है। 

 

suman prajapati