कपिल सिब्बल के घर हुए हमले पर की जावेद अख्तर ने की निंदा ''वही लोग हैं, जो मोदी सरकार की आलोचना करते हैं''

10/2/2021 10:40:16 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के घर पर हुए हमले को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। पूर्व राज्यसभा सांसद ने अपने ट्वीट में कहा कि कपिल सिब्बल के घर पर उन्हीं लोगों ने हमला किया, जो अभिव्यक्ति की आजादी खत्म करने के लिए मोदी सरकार की निंदा करते हैं। 


दरअसल, हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा था कि वह 'जी हुजूर 23' ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं और अपनी मांगें रखते रहेंगे। कपिल के इस बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर धावा बोल दिया। दरअसल, पंजाब में जारी आंतरिक कलह और कैप्टन अमरिंदर सिंह को दरकिनार करने पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सवाल उठाए हैं। 


इस पर जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा-''कांग्रेस पार्टी की कार्य प्रणाली पर अपनी राय व्यक्त करने वाले कपिल सिब्बल के घर पर हमला करने वाले वही लोग हैं, जो अभिव्यक्ति की आजादी रोकने के लिए मोदी सरकार की आलोचना करते हैं। क्या राहुल गांधी को इन गुंडों की कड़े शब्दों में निंदा नहीं करनी चाहिए?''

 


जावेद का ये ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है और लोग कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News