B'Day: महान शायर और गीतकार जावेद अख्तर को यश चौपड़ा ने 'सिलसिला' में दिया था पहला ब्रेक

1/17/2019 1:01:09 AM

मुंबईः बॉलीवुड के महान शायर और गीतकार जावेद अख्तर सबके दिलों पर राज करते है। आज जावेद का जन्मदिन है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

 

PunjabKesari

जब वर्ष 1981 में निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा अपनी नई फिल्म सिलसिला के लिये गीतकार की तलाश कर रहे थे। उन दिनों फिल्म जगत में जावेद अख्तर बतौर संवाद लेखक अपनी पहचान बना चुके थे। यश चोपड़ा ने जावेद अख्तर से फिल्म सिलसिला के गीत लिखने की पेशकश की। फिल्म ‘सिलसिला’ में जावेद के गीत ‘देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए और ये कहां आ गये हम..’ श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए।

 

PunjabKesari


फिल्म सिलसिला में अपने गीत की सफलता से उत्साहित जावेद अख्तर ने गीतकार के रूप में भी काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत लिखकर जन जन के हृदय के तार झनझनाए और फिल्मी गीत गंगा को समृद्ध किया। शायर-गीतकार जां निसार अख्तर के घर 17 जनवरी 1945 को जब एक लड़के ने जन्म लिया तो उसका नाम रखा गया ‘‘जादू’’। यह नाम जां निसार अख्तर के ही एक शेर की एक पंक्ति ‘‘लंबा लंबा किसी जादू का फसाना होगा’’ से लिया गया है। बाद में जां निसार के यही पुत्र जादू ‘जावेद अख्तर’ के नाम से फिल्म इंडस्ट्री मे विख्यात हुए। बचपन से ही शायरी से जावेद का गहरा रिश्ता रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News