Pics: 70s के स्टाइल में सजे बाॅलीवुड स्टार्स, फैमिली और फ्रेंड्स संग जावेद अख्तर ने सेलिब्रेट किया 75वां बर्थडे

1/17/2020 10:26:29 AM

मुंबई: इंडस्ट्री के लीजेंड राइटर जावेद अख्तर 17 जनवरी को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर वीरवार को एक खास थीम पार्टी रखी गई। इस पार्टी में कई स्टार्स पहुंचे। पार्टी की थीम 60 और 70 के दशक की ड्रेस था।  ऐसे में शबाना आजमी और जावेद अख्तर इस खास अंदाज में तैयार होकर पहुंचे। इस दौरान जावेद रेड पोलका डाॅट शर्ट के साथ व्हाइट जींस और हैट लगाए दिखे।

वहीं शबाना रेड पोलका डाॅट ड्रेस के साथ ब्लू डेनिम जैकेट में ग्लैमरस दिखीं। शबाना ने अपने लुक को रेड लिपस्टिक, मिनिमल मेकअप से पूरा किया थाा। चलिए डालते हैं पार्टी में पहुंचे स्टार्स के लुक पर एक नजर...

फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी इस पार्टी में पहुंचे। इस दौरान वह लीजेंड एक्टर शम्मी कपूर के स्टाइल में ड्रेस अप दिखे।

पार्टी में आमिर खान और किरण राव भी पहुंचे। हालांकि कपल पार्टी थीं फाॅलो करता नहीं दिखा। 

अनिल कपूर भी पत्नी सुनीता के साथ पहुंचे। 

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने भी पत्नी के साथ इस खास पार्टी में शिरकत की।

विपुल शाह भी पत्नी शेफाली शाह के साथ इस पार्टी में पहुंचे। 

एक्टर सतीश कौषिक भी इस ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट शर्ट में पार्टी की थीम को फॉलो करते दिखे।

दिव्या दत्ता भी इस थीम पार्टी में खास अंदाज में पहुंची। 

तन्वी आजमी और फराह खान 

शाहद अली पार्टी में अमिताभ लुक में पहुंचे। 

Smita Sharma