VIDEO: मास्क हटाने पर कटा जैस्मिन भसीन का चालान, मीडिया के सामने दिखाए नखरे

3/16/2021 5:23:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट्स जैस्मिन भसीन और अली गोनी हाल ही में जम्मू से लौटे हैं। बीते दिन कपल को स्पा सेशन के बाद एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान जैस्मिन का बेहद बोल्ड लुक नजर आया। जब पेपराजी ने उन्हें फोटोज के लिए मास्क उतारने को कहा तो एक्ट्रेस ने बताया कि हाल ही में मास्क नहीं लगाने के चलते उनका चालान कटा है।


जैस्मिन और अली दोनों के एक साथ का वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही 
पपराजी की नजर कपल पर पड़ी तो उन्होंने जैस्मिन से मास्क हटाने के लिए कहा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक्ट्रेस ने हंसते हुए मास्क हटाने से इंकार कर दिया और कहा कि आज ही उनका चालान हुआ है। ऐसा कहने के साथ ही उन्होंने पोज देते वक्त या मीडिया से इंट्रैक्ट करते वक्त चेहरे से मास्क नीचे भी कर लिया। इस दौरान एक्ट्रेस की अदा पर फैंस फिदा हो गए। इस दौरान दोनों में एक साथ गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली।


गौरतलब है कि अली और जैस्मिन बिग बॉस के घर में अपनी शादी की प्लानिंग करते नजर आए थे। बिग बॉस के घर में कपल ने कहा था कि अगर घरवाले मान जाएंगे तो वो शादी कर लेंगे।  

 

काम की बात करें तो हाल ही में अली और जैस्मिन का गाना 'तेरा सूट' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।  इस गाने को नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने आवाज दी है।  
 

Content Writer

suman prajapati