जैस्मिन भसीन ने अली गोनी की फैमिली संग मनाई ईद, ग्रीन आउटफिट पहने बॉयफ्रेंड की बाहों में खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस

5/4/2022 10:27:31 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों एक-दूसरे के परिवार को भी मिल चुके हैं। अली गोनी के परिवारवाले जैस्मिन को अपनी बहू बनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अली के परिवार संग ईद सेलिब्रेट करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
 

 

फैमिली संग ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ग्रीन ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

खुले बालों के साथ माथे पर बिंदी उनके लुक को चार-चांद लगा रही है। वहीं उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी व्हाइट कुर्ते में परफेक्ट लग रहे हैं। अपने सोलमेट की बाहों में पोज देती बेहद खुश लग रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में कपल अपनी फैमिली संग भी हंसते हुए पोज दे रहा है। 


अली गोनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर बच्चों संग खुशियां बांटते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 ~ علی گونی (@alygoni)

बता दें, जैस्मिन भसीन और अली गोनी काफी सालों ने एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 14 में दोनों की जोड़ी खूब चर्चा में आई। शो में दोनों ने अपने प्यार को कबूल किया था। इसके बाद से दोनों को अक्सर कई जगह एक साथ देखा जाता है।

 

Content Writer

suman prajapati