जैस्मिन भसीन ने खरीदा नया अशियाना, बॉयफ्रेंड अली गोनी ने दी बधाई

8/16/2021 12:14:12 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 14' फेम जैस्मिन भसीन बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर  सुर्खियों में रहती है। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। जैस्मिन और अली को एक-साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में जैस्मिन ने अपने लिए एक नया घर खरीदा है। अली ने पोस्ट शेयर कर जैस्मिन को बधाई दी है। 

PunjabKesari
अली ने इंस्टा स्टोरी में जैस्मिन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस लाइट ग्रीन टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। जैस्मिन अपने नए घर के बाहर खड़ी है और दरवाजा खोलती दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही है। अली ने हार्ट इमोजी शेयर किया और लिखा- शुभकामनाएं। फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें कुछ महीने पहले ही जैस्मिन ने घर लेने के बारे में खुलासा किया था और कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके पैरेंट्स उनके साथ आकर मुंबई में ही रहें। एक्ट्रेस लंबे समय से अपने पैरेंट्स से दूर रह रही हैं। इसलिए अब उनके साथ रहना चाहती हैं। अब आखिरकार जैस्मिन का यह सपना पूरा होता दिख रहा है, क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने सपनों का आशियाना जो खरीद लिया है। ऐसे में अब एक्ट्रेस अपने पैरेंट्स के साथ भी रह सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें रिलेशनशिप में आने से पहले जैस्मिन और अली दोनों अच्छे दोस्त थे। 'बिग बॉस 14' में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्यार हो गया। तब से जैस्मिन और अली साथ में हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News