गोवा में जैस्मिन का बर्थडे सेलिब्रेशन: बर्थडे गर्ल पर बाॅयफ्रेंड अली ने खूब लुटाया प्यार, रोमांटिक साॅन्ग सुन शर्म से लाल हुईं Miss Bhasin

6/28/2021 2:52:45 PM

मुंबई: एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन 28 जून को अपना 31वां बर्थडे से सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर जैस्मिन के दोस्त और फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं जैस्मिन के बर्थडे को हमेशा के लिए यादगार बनाने में उनके बाॅयफ्रेंड अली गोनी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

अली गोनी, जैस्मिन के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गोवा पहुंचे और उन्हें एक के बाद एक ढेरों सरप्राइज दिए।  27 जून की रात उन्होंने जैस्मिन को खास सप्राइज दिया। जैस्मिन के लिए अली और उनकी बहन ने एक खूबसूरत केक ऑर्डर किया, जिस पर फ्लोरल डिजाइन बना हुआ था।

इतना नहीं अली गोनी ने अपने क्यूट लव को एक और सरप्राइज देते हुए रोमांटिक गाना भी गाया। गाना सुनकर जैस्मिन शरमा गईं।

अली गोनी ने जैस्मिन के लिए 'तुझे कितना चाहने लगे हम' गाना गाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके अलावा अली ने 'क्या हुआ तेरा वादा' गाना भी गाया। अली जिस तरह से गाना गा रहे हैं उसे देख जैस्मिन जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

बता दें कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी की रिलेशनशिप 'बिग बॉस 14' से चर्चा में आया था। जैस्मिन ने बिग बॉस के घर में कबूल किया था कि वह अली के साथ 2-3 साल से रिलेशनशिप में हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TEAM ALY GONI (@alygoni.the.youth.icon.x)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by aly goni fan club (@alygonifanclub1)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ❤️Ruchi❤️ (@jasly_fanclub_)

Content Writer

Smita Sharma