सालों से भूखी रहने की वजह से कंकाल बन गई ये लड़की, वजह जानकर आपकी रुह कांप जाएगी

2/15/2018 10:48:55 AM

मुंबई: कभी कभी देश दुनिया में ऐसी खबरे आ जाती हैं जो हमें सोचने पर मजबुर कर देती हैं। इस बार भी ऐसी ही कुछ सामने आया है जिसे जानकर आपकी रुह भी कांप जायेगी। बताया जा रहा है कि यह घटना जापान की है जहां एक दादा ने अपनी पोती को सालों तक भुखा रखा और वो लड़की कंकाल की बन गई। दरअसल, लड़की ने आपबीती सोशल साइट के जरिए लोगों के सामने रखी है। 

खबरों की मानें तो लड़की को उसके दादा ने इतने सालों तक भूखा रखी कि वह मौत के एकदम करीब पहुंच गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर अस्पताल लाने में सिर्फ 10 कि देरी हो जाती तो इस लड़की की मौत हो सकती थी। महिला ने जो तस्वीरें सोशल साइट पर पोस्ट की हैं, वो दिल को दहलाने वाली हैं।

इन तस्वीरों को देखकर कोई भी डर जाएगा। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं की कैसे खाना न मिलने की वजह से एक लड़की कंकाल बन गई। तस्वीरों में यह लड़की सिर्फ हड्डियों का ढांचा भर नजर आ रही है।

लड़की के मुताबिक उसकी ये हालत उसके दादा के बेइंतहा जुल्मों की वजह से हुई है। अभी वो किशोरावस्था में है। लेकिन, कई सालों से उसके दादा ने उसे खाने से दूर रखा हुआ है जिसकी वजह से उसकी यह हालत हो गई थी।

लड़की ने बताया कि दादा ने उसे इतने दिनों तक भूखा रखा की वह लड़की कंकाल की बन गई। वह उसे कुछ खाने को नहीं देते थे और उसके पेट पर तब तक लात मारते रहते थे जब तक कि वह उल्टी न कर दे।

ट्विटर पर इस लड़की ने लिखा है – “अगर आप खाने की किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, मदद मांगें।” इस लड़की की कहानी द सन ने प्रकाशित कि है। महिला का वजन सिर्फ 16.8 किलोग्राम है। लड़की से कंकाल बनी इस लड़की को पुलिस ने आजाद कराया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।