अब जापान पर भी चला कैटरीना कैफ का जादू, ''काला चश्मा'' पर जपानी लड़कियों ने खूब मटकाई कमर

10/5/2022 3:32:44 PM

मुंबई: सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के जरिए किस की किस्मत कब बदल जातए कह नहीं सकते।कई लोग बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। बॉलीवुड के गानों को सुनते ही देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोगों को भी झूमते देखा जाता है।

इसका अंदाजा वायरल हो रहे इस वीडियो से लगाया जा सकता है। वीडियो में जपान की कुछ लड़कियों का  ग्रुप को बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'बार बार देखो' के गाने 'काला चश्मा' पर थिरकते देखा जा रहा है।

लड़कियों के इस डांस को देखकर आप भी थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़कियों के एक ग्रुप को बड़े ही स्वैग के साथ डांस करते देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Quick Style (@thequickstyle)


बता दें कि कैटरीना कैफ का फेमस सॉन्ग 'काला चश्मा' इन तो ट्रेंड में है, जिस पर आए दिन लोग रील्स बनाते हुए लोगों की नजर में आ रहे हैं।

Content Writer

Smita Sharma