Best Birthday Celebration: गरीब बच्चों के साथ जन्नत जुबैर का सेलिब्रेशन, चाॅकलेट केक खिला बच्चों के चेहरे पर लाई खुशीं

8/30/2021 1:23:57 PM

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने 29 अगस्त को अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर जन्नत के फैंस और उनके फ्रेंड्स ने उन्हें ढेरों बधाई दी। वहीं जन्नत ने अपने बर्थडे को भी खास अंदाज में मनाया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिन्हें फैंस काफी पसंज कर रहे हैं।

जन्नत ने अपने इस खास दिन को गरीब बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया। शेयर की इन तस्वीरों में बर्थडे गर्ल व्हाइट टी-शर्ट जिस पर क्रॉस बना हुआ है और डेनिम में नजर आ रही हैं।

जन्नत बेहद सिंपल दिखने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिख रही हैं। उन्हें सिर पर बर्थडे कैप पहनी हैं। तस्वीरों में जन्नत को केक काटते हुए और उसे बच्चों को चाॅकलेट केक खिलाते हुए भी देखा जा सकता है।

जन्नत की बर्थडे सेलिब्रेश में शामिल हुए सभी बच्चों ने भी अपने सिर पर बर्थडे कैप पहनी है। बर्थडे पर जिस अंदाज में जन्नत बच्चों के चेहरे पर खुशी लाईं हैं उसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जन्नत की सादगी और उनके इस जेस्चर की हर कोई तारीफ कर रहा है।

बता दें कि जन्नत जुबैर ने साल 2009 में कलर्स टीवी पर शो ‘फुलवा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी।

इसके बाद जन्नत 'भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप' और 'तू आशिकी' में भी देखा गया था। इसके अलावा जन्नत रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी एक्ट्रेसेस में जन्नत जुबैर की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 33.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।  


 

Content Writer

Smita Sharma