कड़कड़ाती ठंड बिकिनी में इमरान हाशमी की हीरोइन ने फ्लाॅन्ट किया टोन्ड फिगर,समंदर किनारे यूं चिल करती दिखीं ''जन्नत गर्ल''

1/2/2022 12:01:14 PM

मुंबई: 'जन्नत गर्ल' यानि एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों न्यू इयर वेकेशन को एंजॉय कर रही हैं। वह आए दिन अपने ट्रिप से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही सोनल ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सोनल चौहान ने बीच किनारे अपने नए साल 2022 का स्वागत किया।

इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। समंदर किनारे बिकिनी पहने सोनल चौहान अपने सिजसिंग लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

ब्लैक बिकिनी में सोनल बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। वह कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

सोनल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनल ने साल 2007 में हिमेश रेशमिया की फिल्म आपका सरूर से बाॅलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह इमरान हाशमी के साथ 
 'जन्नत'  में नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonal Chauhan (@sonalchauhan)

 

'जन्नत' के लिए सोनल को  फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। सोनल 'रेनबो', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'पहला सितारा', 'थ्रीडी' सहित अन्य फिल्मों में नजर आईं। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द तेलुगू फिल्म F3: Fun and Frustration में नजर आएंगी। फिल्म में वरुण तेज, मेहरीन कौर पीरजादा और वेंकटेश नजर आएंगे।
 

Content Writer

Smita Sharma