जाह्नवी कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक ने पहनी ऐसी बैकलेस ड्रेस, हसीनाओंं के लुक्स देख उड़ गईं लोगों

5/29/2020 9:20:16 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में ट्रेंड हमेशा ही चेंज होता रहता है। ऑफ शोल्डर से लेकर हाई थाई स्टिल ड्रेस तक में एक्ट्रेसेस को ईवेंट में स्पाॅट किया जाता है। लेकिन कुछ समय से ये हसीनाएं बैकलेस लुक में काफी स्पाॅट की जाती हैं। जाह्ववी-अनन्या जैसे स्टार्स किड्स से लेकर करीना कपूर, मलाइका तक सभी हसीनाएं किसी न किसी इवेंट में बैकलेस लुक में नजर आ ही जाती हैं। आइए डालते हैं बी-टाउन हसीनाओं के बैकलेस लुक पर एक नजर.....

मलाइका अरोड़ा

बाॅलीवुड की मल्ला यानि मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स से हमेशा ही फैंस को इंप्रेस करती हैं। 46 की मलाइका जब भी किसी इवेंट में एंट्री लेती हैं तो सभी उन्हें देखते ही रह जाते हैं। वैसे तो मल्ला हर लुक से फैंस के दिलों पर वार करती हैं लेकिन उनका ये बैकलेस लुक काफी चर्चा में रहा। ये लुक उन्होंने अपने बर्थडे पर कैरी किया था। शिमरी कलर की इस बैकलेस आटउफिट में मलाइका कहर ढा रही हैं। 

 

करीना कपूर

एक्ट्रेस करीना कपूर खान तो फैशन में सभी को मात देती हैं। साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में बेबो गजब दिखती हैं। करीना का बैकलेस लुक की बात करें तो उन्होंने एक इवेंट के दौरान इस लुक को कैरी किया था। 

दिशा पाटनी

हमेशा अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में रहने वाली दिशा को कई इवेंट्स में बैकलेस ड्रेस में देखा गया है। 


कीर्ति सेनन

एक्ट्रेस कीर्ति सेनन का ये लुक बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर हुई गणेश चतुर्थी की सेलिब्रेशन के दौरान देखा गया था। शिमरी साड़ी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिखीं थीं। वहीं बैकलेस ब्लाउज उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था। 

जाह्ववी कपूर

स्टार किड जाह्ववी कपूर हमेशा ही अपने लुक्स से फैंस को घायल करती हैं। जाह्ववी का ये बैकलेस लुक साल 2017 में दिवगंत एक्ट्रेस और उनकी मां श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी में देखा गया था। जाह्नवी का ये अंदाज देख लोग काफी हैरान हो गए थे। जाह्नवी की इस लुक में तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। 


 

अनन्या पांडे

हमेशा अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहने वाली अनन्या पांडे भी बैकलेस ड्रेस में सुर्खियां बटौर चुकी हैं। अनन्या का ये लुक मलाइका अरोड़ा की पार्टी में देखा गया था। अनन्या ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस में काफी बोल्ड दिखीं थीं। 

कैटरीना कैफ


 

मानूषी छिल्लर 

Smita Sharma