रूमर्ड बॉयफ्रेंड को Janhvi Kapoor ने किया बर्थडे विश, एक साथ किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

4/4/2023 12:50:51 PM

मुंबई। जाह्नवी कपूर कमाल की एक्ट्रेस हैं। बात उनकी एक्टिंग की हो या खूबसूरती की वे हमेशा ही लोगों को अपना फैंन बना देती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले काफी समय से एक्ट्रेस का नाम शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। इन दिनों ये कपल आंध्रप्रदेश में है।

PunjabKesari

कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर इस कपल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी के दर्शन करते नजंर आएं। इस वीडियो के बाद अब एक्ट्रेस ने शिखर पहाड़िया को बर्थडे विश किया।

PunjabKesari

जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शिखर के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में यह रूमर्ड कपल एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहा हैं। जाह्नवी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे शिकू।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वह दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार कर रही है। एक्ट्रेस ने शिखर की बच्चपन की फोटो भी पोस्ट की है।

हाल ही में कपल को ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के ग्रैंड इवेंट में स्पॉट किया गया था। हालांकी कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News