बर्थडे पर जाह्नवी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, गलियों में घूम बनारसी पकवानों का लिया मजा

3/6/2019 10:20:54 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपने बर्थ-डे पर  ग्रैंड पार्टी करने के बजाय बनारस के घाट और गल‍ियों की सैर करते हुए अपना बर्थडे मनाया। दरअसल, मंगलवार शाम जाह्नवी कपूर अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ बनारस पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा की और आशीर्वाद लिया।

 

इसके अलावा जाह्नवी ने नाव पर बैठ सैर की। साथ ही शाम को गंगा आरती भी देखी। दर्शन के बाद जाह्नवी मंदिर से बाहर निकलीं। यहां लाइन में लगे भक्तों ने उन्हें देखा और हाथ हिलाया।

 

जाह्नवी ने भी अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में जाह्नवी व्हाइट कलर का चिकन कुर्ता और प्लाजो पहने सिंपल लुक में नजर आईं।

दर्शन करने के बाद जाह्नवी ने कचौड़ी गली की प्रसिद्ध ब्लू लस्सी की दुकान पर पहुंची। यहां उन्होंने लस्सी पी। इसके बाद जाह्नवी खारीदारी के लिए काशी की गलियों में भी घूमीं और बनारसी पान का भी स्वाद लिया।

 

जाह्नवी ने बनारस की मशहूर टमाटर चाट का भी मजा लिया। जाह्नवी ने चाट की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाई है। उन्होंने स्टोरी पर लिखा, 'कुछ सपने सच जरूर होते हैं।' इसके बाद शाम को पापा बोनी के साथ गंगा पूजन किया और आरती देखी। यहां गंगा सेवा निधि की ओर से अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया। 

जाह्ववी के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्ववी इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर काम कर रही हैं। गुजन देश की पहली कॉम्बैट पायलट थीं। फिल्म में जाह्नवी के अलावा अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं।

 इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर की तख्त में भी हैं। इसमें जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर,विक्की कौशल,आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।  

 

 

Smita Sharma