श्रीदेवी के B''day पर बेटी जाह्नवी कपूर पहुंची तिरुपति मंदिर, दक्षिण भारतीय लुक में आईं नज़र

8/13/2019 8:04:13 PM

मुंबईः बॉलीवुड में सबसे ज्यादा नाम बनाने वाली एक्ट्रेस की श्रीदेवी का आज बर्थ-डे है। आज उनके फैंस उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। श्रीदेवी की जयंती के मौके पर बेटी जान्हवी कपूर आज तिरुपति मंदिर पहुंची हैं। जाह्नवी ने दौरान दक्षिण भारतीय अंदाज में नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।

जाह्नवी ने अपने इंस्टा पर तिरुपति की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पारंपरिक दक्षिण भारतीय पोशाक में नजर आ रहीं है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Janhvi offers prayers at Tirupati Balaji temple in honor of Sridevi ji’s birthday. The most beautiful soul. @janhvikapoor 💚

A post shared by Janhvi Kapoor FC (@alwaysjanhvi) on Aug 12, 2019 at 11:20pm PDT

इसी के साथ ही तिरुपति से जान्हवी की वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी तिरुपति मंदिर में माथा टेकती नजर आ रही हैं।

इससे पहले भी मां (श्रीदेवी) की फोटो शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू |

कपूर परिवार के लिए ये दिन बेहद खास है, लेकिन उनकी मौत के सदमे से उबर पाना भी आसान नहीं है।

 

 

 

Pawan Insha