शिखर पहाड़िया संग वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंची जाह्नवी कपूर, ट्रेडिशनल लुक में नजर आया रूमर्ड कपल

1/5/2024 3:30:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर शिखर पहाड़िया संग डेटिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं। भले ही उन्होंने शिखर संग अपने रिलेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है, जिसकी तस्वीरें खूब चर्चा बटोरती हैं। अब हाल ही में जाह्नवी कपूर को फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही सुर्खियों में आ गया है।

 

समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर जाह्नवी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शिखर पहाड़िया संग तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए जाती नजर आ रही हैं। इस दौरान रूमर्ड कपल का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। जहां जाह्नवी इस दौरान गोल्डन कलर की साड़ी गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, शिखर ने धोती पहने नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

ऐसा पहली बार नहीं है जब जाह्नवी और शिखर एक-साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हों। इससे पहले भी वह महाकालेश्वर मंदिर, तिरुपति मंदिर में एक साथ दर्शन करने जा चुके हैं।

 

Content Writer

suman prajapati