बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं जाह्नवी कपूर, तस्वीरें आईं सामने

9/17/2018 5:06:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों मशहूर डिजायनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्विट्ज़रलैण्ड गई हुई हैं।  स्विट्ज़रलैण्ड में जाह्नवी किसी मैगजीन के फोटोशूट के लिए वहां गईं हैं।

 

 

इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। तस्वीरें में वह ब्ली जींस के साथ व्हाइट शर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में वह बिना मेकअप के दिख रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने फिल्म  'धड़क' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही मूवी 'तख्त' में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल मेन लीड में नजर आएंगे। 

 

Neha