अपने डांस मूव्स को लेकर ट्रोल हुई Janhvi Kapoor, किसी ने की तारीफ तो किसी ने कहा cheap!
4/1/2023 1:07:58 PM

मुंबई। जाहन्वी कपूर काफी खूबसूरत और टैलेंटिड एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता हैं। हाल ही में जाहन्वी का एक डांस क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनसे बेहद नाराज हैं। वैसे तो एक्ट्रेस अपने डांस का जादू कई बार बिखेर चुकी हैं, लेकिन इस बार शायद वे कहीं चूक गईं।
फैंस भी उनकी अमेजिंग डांसिंग स्किल्स के दीवाने हैं। मगर इस बार शायद एक्ट्रेस का डांस लोगों को उतना रास नहीं आया। यही वजह है कि सोशल मीडिया सामने आए एक वीडियो में जाहन्वी कपूर को ट्रोल किया गया है।
जाहन्वी कपूर ने हाल ही में एक इवेंट अटेंड किया। यहां उन्होंने सकर्ट और लॉन्ग साइज बिकिनी टॉप में बोल्ड डांस परफॉर्मेंस दी। लेकिन एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस उनके कई फैंस को पसंद नहीं आई। लिहाजा लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने उनके डांस को चीप बताया तो कुछ ने कहा कि,'इतना जिम करने के बाद भी, मेकअप हाइप क्रिएट करने के बाद भी हॉट नहीं लग रही।'
एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी एक्ट्रेस लग रही हो।' हालांकि, कुछ फैंस ने उनकी तारीफ की। एक ने इस बात की इच्छा जताई कि उन्हें जाहन्वी का डांस इतना अच्छा लगा कि उनका पूरा परफॉर्मेंस देखना चाहते हैं। उनके कुछ चाहने वालों ने उन्हें 'बेस्ट डांसर ऑफ जेनरेशन' भी बताया।
जाहन्वी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के साथ वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म 'बवाल' की रिलीज डेट कभी भी आ सकती है। इसके अलावा वह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी नजर आएंगी। इस मूवी में उनके साथ राजकुमार राव होंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

दिल्ली: बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए, एक व्यक्ति की मौत

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल