एयरपोर्ट पर मायूस दिखे जाह्नवी और बोनी कपूर, चेहरे पर साफ दिखा श्रीदेवी की मौत का गम

3/21/2018 5:58:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत को लगभग 1 महीने बीतने वाले है। उनके अचानक निधन से पूरे विश्व में शौक की लहर दौड़ गई थी। इसका सबसे ज्यादा असर बोनी कपूर पर अब भी देखा जा सकता है। बोनी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए।

इस दौरान बोनी जाह्नवी का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। श्रीदेवी की मौत का गम अभी तक बोनी और जाह्नवी के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों बेहद उदास नजर आए।

अब बोनी कपूर के चारों बच्चों के बीच घुली कड़वाहट दूर हट चुकी है। यहीं नहीं अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर ने जाह्नवी और खुशी को भी पूरा सहारा दिया था।

वहीं फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग भी बोनी और जाह्नवी के करीब दिखाई दिए। बता दें कि जाह्नवी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। 

Punjab Kesari