Pics: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई जाह्ववी कपूर, व्हाइट सूट में दिखा खूबसूरत अंदाज

6/16/2019 3:21:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हर दूसरे दिन उनकी एक से बढ़कर एक जबरदस्त ड्रेस में तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान जाह्नवी एकदम सिंपल लुक में नजर आई है। इस समय उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है।

 

 

साथ में खुले बाल और मिनिमल मेकअप में वह काफी खूबसूरत लग रही थी।

 

 

इस समय उन्होंने शरारा सूट पहना हुआ था। साथ में कानों में ईयरिंग्स और दुप्ट्टा लिया हुआ था। यहां जाह्नवी ने मीडिया को कई पोज दिए।

 

 

जाह्नवी के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने पिछले साल फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 

 

इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। वहीं, अब जल्द वो करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखेंगी। 

 


 

Konika