समंदर किनारे जाह्नवी ने बिकिनी लुक्स में ढाया कहर, श्रीदेवी की लाडली के लेटेस्ट फोटोशूट ने उड़ाए सबक

5/1/2021 10:17:56 AM

मुंबई: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। जाह्नवी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने स्टाइलिंग के लिए मशहूर है। इसी बीच जाह्नवी का एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जाह्नवी ने ये फोटोशूट मालदीव में करवाया है।

इन तस्वीरों में 'धड़क गर्ल' के बिकिनी लुक्स देखने को मिल रहा है शिमर बिकिनी में जाह्नवी कपूर का बोल्ड अंदाज कहर ढा रहा है। इन तस्वीरों से अपनी नजरे हटा पाना सभी के लिए मुश्किल है। जाह्नवी निऑन ग्रीन कलर के स्विमसूट में कयामत बरपा रहीं हैं।तस्वीरों में एक्ट्रेस जमकर अपनी बैक को फ्लाॅन्ट कर रही हैं। चलिए डालते है जाह्नवी कपूर के बिकिनी लुक्स पर एक नजर ....

 

 

 

काम की बात करें तो जाह्नवी हाल ही में फिल्म 'रूही' में नजर आईं थी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा थे।फिल्म को भी फैंस से मिला-जुला रिस्पोंस मिला है। जाह्नवी कपूर जल्द ही ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा भी जाह्नवी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स  मौजूद है।

Content Writer

Smita Sharma