जाह्ववी कपूर ने 65 करोड़ के नए आशियाने में किया गृह प्रवेश, एक्ट्रेस को बधाई देने पहुंचे चाचा-चाची
12/3/2022 4:29:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। जाह्नवी ने 25 की उम्र में ही अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। घर से लेकर शोहरत सब कुछ हासिल किया है। हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने नए घर में शिफ्ट हो गई है। उनके इस आशियाने की कीमत 65 करोड़ के आसपास बताई जा रही है, जो उन्होंने खुद की कमाई से खरीदा है।
जाह्नवी कपूर ने नए घर में प्रवेश से पहले शुक्रवार को पूजा करवाई, जिसमें उनके परिवार के लोग शामिल हुए।
बांद्रा स्थित इस घर में हुई गृह पूजा में एक्ट्रेस के चाचा संजय कपूर, चाची महीप कपूर, चचेरे भाई हर्षवर्धन कपूर और करीना कपूर की बुआ रीमा कपूर जैन शामिल हुए।
जाह्नवी कपूर के घर पूजा में शामिल हुए संजय कपूर, महीप कपूर और अन्य गेस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें, पिछले महीने खबर आई थी कि जाह्नवी कपूर ने बांद्रा इलाके में अपने लिए नया डुप्लेक्स खरीदा है। उनका यह अपार्टमेंट कुबेलिस्क नाम की बिल्डिंग में मौजूद है। इस घर की कीमत 65 करोड़ रुपए है। डुप्लेक्स का कार्पेट एरिया 6421 वर्गफीट, जबकि बिल्ट-अप एरिया तकरीबन 8669 वर्गफीट है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Magh Purnima: आज करें ये खास उपाय, जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा दरिद्रता का मुंह

अमेरिका ने चीन का निगरानी गुब्बारा मार गिराया, मलबा बरामद करने के लिए अभियान जारी

PM मोदी का फिर चला दुनिया में सिक्का; लोकप्रियता की सूची में टॉप पर, बाइडेन और सुनक को छोड़ा पीछा

मुंगेर में नि:शुल्क शुरू हुई कैंसर रोग स्क्रीनिंग, अबतक मिले 100 पॉजिटिव मरीज