जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी कपूर के साथ शेयर की तस्वीरें, ओरहान अवत्रामणि ने लिखा ‘Gorgeous gurls’

12/24/2022 11:05:39 AM

मुंबई। जाह्नवी कपूर ने  बीते शुक्रवार को अपनी बहन ख़ुशी कपूर के साथ एक फोटो शेयर की और साथ ही कैप्शन में ‘MISSED YOU’ भी लिखा, उनकी इस पोस्ट पर उनकी फैमिली और फैंस रियेक्ट कर रहे है और दिल खोल कर कमेंट भी कर रहे हैं। ये फोटो किसी शांत और अकेली जगह पर ली गई है।    

तस्वीरों में जाह्नवी ने व्हाइट फर आउटफिट पहना है और अपने बालों को खुला रखा है। खुशी ने हल्के भूरे रंग की स्वेटशर्ट पहनी है। उन्होंने पहाड़ों और समुद्र के नजदीक पोज देते हुए अपनी बहन को गले लगाया। सूरज की किरणें सीधे खुशी और जाह्नवी पर पड़ रही थीं क्योंकि दोनों एक साफ नीले आसमान के नीचे मुस्कुरा रही थीं। खुशी ने अपनी आँखे बंद रखीं।

जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘MISSED YOU’। खुशी और जाह्नवी के करीबी दोस्त ओरहान अवत्रामणि ने कमेंट किया, ‘Gorgeous gurls’। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पोस्ट पर रियेक्ट किया। अभिनेता संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर ने भी कमेंट किया।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटियां हैं। जाह्नवी ने 2018 में ईशान खट्टर के साथ धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जबकि खुशी 2023 में नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। खुशी, सुहाना और अगस्त्य हाल ही में ‘द आर्चीज’ की शूटिंग पूरी करने के लिए एक पार्टी में शामिल हुए थे।

जाह्नवी को फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में उनके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा मिली। उन्हें ‘मिली’ में भी देखा गया था जो नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर द्वारा निर्मित इस सर्वाइवल थ्रिलर में मुख्य भूमिका निभाई थी। यह उनके पहले सहयोग को चिह्नित करता है।

वह वरुण धवन के साथ फिल्म 'बावल' में नजर आएंगी। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी। उनके आगामी प्रोजेक्ट के रूप में राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही भी हैं। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है, जिन्होंने ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का निर्देशन किया था।

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi