ब्लैक ड्रेस पहन कजरारे नैनों से जाह्नवी कपूर ने फैंस के दिलों पर चलाए बाण, रेगिस्तान की रेत पर श्रीदेवी की लाडली ने दिखाई कातिलाना अदाएं

12/16/2021 4:29:17 PM

मुंबई. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


लुक की बात करें तो जाह्नवी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन झूमके पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। जाह्नवी के कजरारे नैन फैंस के दिलों पर बाण चला रहे हैं। एक्ट्रेस रेगिस्तान की रेत पर कातिलाना अदाएं दिखाती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही 'दोस्ताना 2' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह 'गुड लक जैरी', 'मिली', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी।

Content Writer

Parminder Kaur