मां श्रीदेवी के बर्थडे पर जाह्नवी कपूर ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

8/13/2018 11:08:13 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी अगर हमारे बीच होती तो वह आज अपना 55वां बर्थडे सैलिब्रेट करती। उनकी जयंती के मौके पर बेटी जाह्नवी कपूर ने एक बेहद दिल को छू लेने वाली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। ये एक थ्रोबैक तस्वीर है जिसमें श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ छोटी सी जाह्ववी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ जाह्नवी ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। फोटो में छोटी सी जाह्नवी मां श्रीदेवी की गोदी में नजर आ रही हैं। ये पहला मौका नहीं है जब जाह्नवी ने अपनी मम्मी श्रीदेवी की याद में उनकी तस्वीर शेयर की है। इससे पहले भी जाह्नवी ने अपनी मां की याद में उनके साथ एक बहुत खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी।

 

 

उस तस्वीर में जाह्नवी और श्रीदेवी दोनों ही डंगरी पहने नजर आ रही थी। श्रीदेवी की मौत के कुछ वक्त बाद ही जाह्नवी कपूर ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया था और इस मौके पर वो काफी इमोशनल भी हो गई थी। उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपनी मां के नाम एक संदेश भी लिखा था। 

 

Konika