प्रिंटेड बिकिनी पहन श्रीदेवी की लाडली ने लगाई पूल में छलांग,तस्वीरें देख आप भी कहेंगे ''समंदर में नहाकर और भी नमकीन हो गई हो''

1/19/2022 1:09:39 PM

मुंबई: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्ननी कपूर बी-टाउन की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जाह्नवी ने 4 साल पहले फिल्म धड़क से बाॅलीवुड में कदम रखा। वहीं अब कुछ सालों में जाह्नवी ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। एक्टिंग ही नहीं जाह्नवी ने लुक्स के चलते भी लोगों का दिल जीता।  सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज से धमाल मचाए रखती हैं।

एक बार फिर जाह्नवी कपूर ने बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिन पर आपकी नजरें टिक जाएंगी। जाह्नवी की इन तस्वीरों को देख आप भी 'समंदर में नहाकर और भी नमकीन हो गई हो' बोल गुनगुनाएंगे।

शेयर की तस्वीरों में वह फ्लोरल प्रिंट बिकिनी में पानी के अंदर नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर हर तस्वीर में अलग-अलग पोज दे रही हैं।  फैंस को उनकी ये अदाएं बहुत पंसद आईं और उन्होंने जमकर प्यार बरसाया है।

बीते दिनों जाह्नवी कपूर ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें से कुछ तस्वीरों में वह स्वीमिंग पूल किनारे पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह व्हाइट ट्रांसपेरेंट टॉप और हॉट पैंट में पोज देती दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर ने इस पोस्ट में लिखा था-खुद की केयर करने वाला वीकेंड मनाइए।

कोरोना की चपेट में आईं थी जाह्नवी 

जाह्नवी कपूर ने हाल में ही पोस्ट में बताया था कि उन्हें और उनकी बहन खुशी कपूर को कोरोना हो गया है। 3 जनवरी को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब वह दोनों ही कोरोना को मात दे चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर की पाइपलाइन में कई दिलचस्प प्रॉजेक्ट हैं। जान्‍हवी कपूर आने वाले समय में फिल्म 'गुड लक जेरी', फिल्म 'दोस्ताना 2', और फिल्म 'तख्त' में काम करते दिखाई देंगी।

Content Writer

Smita Sharma