जिम विअर में जाह्नवी कपूर का कूल अंदाज,योगा क्लास के बाहर 47 की मलाइका ने भी दिखाई फिट बाॅडी

9/20/2021 3:40:43 PM

मुंबई: 'फिट हैं तो हिट हैं' बी-टाउन हसीनाओं के लिए ये मूलमंत्र बन गया है। एक्ट्रेस  कितनी भी बिजी क्यों ना हो लेकिन वह वर्कआउट के लिए समय जरूर निकाल लेती हैं। इन हसीनाओं को कभी जिम तो कभी योगा क्लास के बाहर देखा जाता है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को योगा क्लास के बाहर तो जाह्नवी कपूर को जिम के बाहर देखा गया। आइए डालते हैं उनकी तस्वीरों पर एक नजर...

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के बांद्रा इलाके में जिम के बाहर स्पॉट किया गया।

इस दौरान जाह्नवी ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और शाॅर्ट्स में नजर आईं। कोरोना से बचने के लिए जाह्नवी ने मैचिंग ब्लैक मास्क यूज किया था। जाह्नवी का ये अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

काम की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही फिल्म 'दोस्ताना 2' और गुड लक जैरी में भी नजर आने वाली है।


मलाइका अरोड़ा

मलाइका उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो जिम या योगा जाना शायद ही भूलती हैं। 47 की उम्र में वह अपनी फिटनेस के लिए ग्लैमर इंडस्ट्री में जानी जाती हैं।इन लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो मलाइका ब्लैक टॅप और स्किनफिट शाॅर्ट्स में  नजर आईं।

उन्होंने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए। मलाइका का हॉट अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। 

बता दें कि मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक-साथ स्पॉट किया जाता है। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma