Video: फैमिली संग वेकेशन पर निकलीं जाह्नवी कपूर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी आए नजर
3/1/2023 3:50:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग अफेयर की खबरों को लेकर खासी चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों में एक्ट्रेस को कई बार शिखर के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें तूल पकड़ने लगीं। इसी बीच हाल ही में एक बार फिर जाह्नवी कपूर को फैमिली वेकेशन पर रवाना होते शिखर के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गईं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
जाह्नवी कपूर को फैमिली संग वेकेशन के लिए जाते वक्त एयरपोर्ट पर शिखर पहाडिया के साथ देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट के अंदर जाती हैं। कुछ मिनट बाद बोनी कपूर को देखा जाता है, जिसके बाद शिखर पहाड़िया अंदर आते नजर आते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस हंसकर पैपराजी को पोज देती हैं।
बता दें कि, 6 मार्च का जाह्नवी का बर्थडे है और वीडियो देखकर ऐसा लगा रहा है कि एक्ट्रेस अपने बर्थडे वेकेशन के लिए जा रही है, जहां वह अपने परिवार और शिखर पहाड़िया के साथ बर्थडे सेलेब्रेट करेंगी।
वैसे तो जाह्नवी और शिखर पहाडिया की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है, लेकिन इन खबरों पर दोनों ने अभी तक कोई रिएक्ट नहीं किया है।
वहीं, जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म मिली में देखा गया था। आने वाले दिनों में वो वरुण धवन के अपोजिट फिल्म बवाल में नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल