दोस्तों संग जाह्नवी-न्यासा की लंच डेट, रेड ट्विनिंग में हसीनाओं का दिखा ग्लैम अवतार

7/4/2022 10:43:34 AM

मुंबई: बी-टाउन स्टार्स इन दिनों  गर्मी की छुट्टी मनाने विदेश गए हैं। पिछले दिनों करीना कपूर, आल‍िया भट्ट, करण जौहर, सारा अली खान लंदन की सड़कों पर  घूमते देखा गया था। वहीं अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का नाम भी जुड़ गया है।

हाल ही में इन दोनों स्टार किड्स की बेहद ही प्यारी सी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दोनों अपने दोस्तों के साथ लंच डेट एंजॉय करती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो जाह्नवी रेड डीप नेक गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं।

वहीं न्यासा भी रेड ड्रेस में स्टाइलिश लग रही हैं। न्यासा स्माइल‍िंग पोज दे रही हैं।  दो ग्लैम लेडिज ने हमेशा अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स से सभी को हैरान किया है और इस बार वे लाल रंग में बिल्कुल खूबसूरत लग रही हैं। फैंस दोनों की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

काम की बात करें तो जान्हवी अभी 'बवाल' की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके साथ  वरुण धवन हैं। यह 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा जाह्नवी  'गुड लक जेरी' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही'  में नजर आएंगी। न्यासा की बात करें तो वह विदेश में पढ़ रही हैं और उन्होंने अब तक इंडस्ट्री में पैर नहीं रखा है। इसके बावजूद भी वह सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं।सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। न्यासा अपने स्टाइल गेम में भी टॉप पर हैं।

Content Writer

Smita Sharma