जाह्नवी कपूर फिल्मों में आने से पहले दिखती है ऐसी, पुरानी तस्वीरें देख पहचानना होगा मुश्किल

7/22/2018 4:34:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म धड़क काफी अच्छी कमाई कर रही है। जाह्नवी की ये पहली फिल्म है। इसमें उनके साथ एक्टर ईशान खट्टर है। फिल्म में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग से ज्यादा तारीफ उनकी खूबसूरती की हो रही है।

जाह्नवी कपूर फोटो (Janhvi Kapoor Images)

 

फिल्म के हर फ्रेम में उनका लुक परफेक्ट लगा है। प्रमोशन के दौरान भी वे एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अवतार में दिखीं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ साल पहले वह ऐसी बिलकुल नहीं दिखती थीं। 

 


बॉलीवुड में आने से पहले ना सिर्फ उन्होंने त्वचा की रंगत निखरवाई बल्कि नैन-नक्श में भी बदलाव करवाए। इसके लिए उन्होंने कई सर्जरी कराई। यह फैसला उन्होंने खुद नहीं लिया बल्कि इसमें उनकी मां श्रीदेवी की भी सहमति थी। श्रीदेवी ने खुद फिल्मों में आने के बाद चेहरे की कई सर्जरी कराई। वह नियमित तौर पर बोटॉक्स के डोज भी लेती थीं। 

 

 

फिल्मों में कदम रखने से पहले ही जाह्नवी ने अपनी नाक और ठुड्डी की सर्जरी करा ली। अगर आप जाह्नवी कपूर की पुरानी तस्वीर को देखेंगे तो पहली ही नजर में फर्क महसूस होगा। पहले जहां उनकी नाक मोटी थी, वहीं अब उसका आकार तीखा हो गया है। यही नहीं अब उनके गाल की हड्डी और ठुड्डी भी तराशी हुई नजर आती है। चेहरे से बेबी फैट भी गायब है। 

 


फिल्म धड़क का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि 21 साल की जाह्नवी हमउम्र ईशान से बड़ी दिख रही हैं। यही नहीं उनकी तुलना आलिया भट्ट से भी की गई जिन्होंने 20 साल की उम्र में ही बॉलीवुड डेब्यू किया था।

 

 

उनकी तब की तस्वीर और जाह्नवी की अब की तस्वीर को साथ देखने पर पाएंगे कि आलिया के चेहरे पर जहां मासूमियत झलक रही है तो वहीं जाह्नवी उम्र से काफी मैच्योर लग रही हैं। बॉलीवुड में आने से पहले ही जाह्नवी कपूर स्टाइल डीवा बन गई थीं।

 

 

वह दो फैशन पत्रिकाओं की कवर गर्ल भी बन चुकी हैं। जाह्नवी की तरह उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने भी अपना मेकओवर कराया है। उनकी भी पुरानी और अब की फोटो को एक साथ देखने पर फर्क महसूस होता है। 

Konika