बोल्डनेस का तड़का लगाती फैशन इवेंट में पहुंची जाह्नवी कपूर, ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस के कर्वी फिगर के दीवाने हुए फैंस

12/17/2022 12:49:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्ववी कपूर आज इंडस्ट्री टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपने काम के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह अपने फैशन सेंस से लोगों को दीवाना बनाना बखूबी जानती हैं। इसी बीच शुक्रवार रात जाह्नवी को एक फैशन इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने ब्लैक लुक से लोगों के होश उड़ाती नजर आईं। इवेंट से हसीना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रही हैं।

लुक की बात करें तो इस फैशन इवेंट में जाह्नवी कपूर ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद स्टनिंग नजर आई थीं।

 

इस स्किनफिट गाउन में एक्ट्रेस का अपने कर्वी फिगर से लोगों को इम्प्रेस करती दिखीं। इस लुक को जाह्नवी ने मिनिमल मेकअप और खुले बालों से कंप्लीट किया।

 

गाड़ी से निकलते ही वह मीडिया के सामने जबरदस्त पोज देती नजर आईं। 


काम की बात करें तो जाह्ववी कपूर को हाल ही में फिल्म 'मिली' में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

 

Content Writer

suman prajapati