शिफॉन की साड़ी पहन दिल्ली के बाजार में निकली जाह्नवी, एक्ट्रेस का लुक देख दिल हार बैठे लोग

3/5/2021 12:13:40 PM

मुंबईबाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म रूही के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के लिए धड़क गर्ल एक से बढ़कर एक लुक्स अपना रही हैं। अब तक वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आने वाली जाह्नवी प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची तो वह ऐसा देसी लुक में नजर आईं।  जाह्नवी प्रमोशन के दौरान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की साड़ी  में नजर आईं।

प्रमोशनल इवेंट के लिए लाइट लेमन येलो कलर की साड़ी चुनी थी। साड़ी और ब्लाउज के शानदार कॉम्बिनेशन के कारण जाह्नवी एक ओर जहां एलिगेंट लग रही थीं, तो वहीं इसमें ग्लैमर का एलिमेंट भी भरपूर लग रहा था।

जाह्नवी की साड़ी पूरी तरह से प्लेन थी। सॉफ्ट लुक वाली इस साड़ी की बॉर्डर बेहद ही खास थी। फॉल से लेकर पल्ले तक पर कट दाना वर्क किया गया था। जाह्नवी का ब्लाउज उनके लुक की हाइलाइट था। साड़ी से मैच करते स्लीवलेस ब्लाउज को ब्रालेट स्टाइल में रखा गया था।

शिफॉन साड़ी लुक के साथ हेवी और ज्यादा जूलरी अवॉइड की। उन्होंने कान में कुंदन के ईयररिंग्स पहने थे। एक्ट्रेस ने न्यूड बेस चुनते हुए अदाकारा के चीक्स को ब्लश्ड लुक दिया गया था। वहीं उनकी आइज पर पिंक आईशैडो का यूज करते हुए ब्लैक आईलाइनर लगाया गया था।

जाह्नवी के हेयर को वेव्स में स्टाइल किया गया था, जो उनके फेसकट को सॉफट लुक दे रहा था।फुटवेअर की बात करें तो जाह्नवी ने  सिल्वर कलर की स्ट्रैप हील्स कैरी की थी। जाह्नवी कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस जाह्नवी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

फिल्म 'रूही' की बात करें तो इसमें जाह्नवी के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा है। फिल्म 11 मार्च को रिलीज हो रही है।  इसके अलावा जाह्नवी 'दोस्ताना 2' और 'गुड लक जैरी' में भी नजर आने वाली हैं। 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma