कजिन रिया कपूर की शादी के लिए कुछ यूं सजी जाह्नवी कपूर! लहंगा चोली लुक में गिराई हुस्न की बिजलियां

8/15/2021 11:34:20 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर फैंस संग अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न जाह्नवी हर लुक को फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती हैं। अब जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसने नजर हटाना आपके लिए मुश्किल होगा। इन तस्वीरों में जाह्नवी लहंगा लुक में दिख रही हैं। दरअसल, 14 अगस्त को जाह्नवी की कजिन रिया कपूर की शादी थी।

ऐसे में माना जा रहा है कि एक्ट्रेस ने कजिन की शादी के लिए ये लुक अपनाया। लुक की बात करें जाह्नवी गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं।

लाइट मेकअप, डायमंड नेकपीस,डायमंड स्टड्स, ओपन हेयर्स, पिंक लिपस्टिक उनके लुक की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। फैंस जाह्नवी के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इसके पहले जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टापर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उनके साथ उनकी बहन खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर भी नजर आ रही हैं। 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह दिल्ली में लैंड करती, डांस करती, घूमती, मेकअप कराती, फोटोशूट कराती, स्विमिंग कर रही हैं। जान्हवी कपूर ने वीडियो के साथ लिखा- 'राजधानी में उनके 22 घंटे।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी आखिरी बार फिल्म 'रूही' में राजुकमार राव के साथ नजर आई थीं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह 'गुड लेक जेरी', 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा वह इसी महीने में मलयालम हिट 'हेलेन' के रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगी।

Content Writer

Smita Sharma