इंटरनेट पर छाया जाह्नवी का साड़ी लुक, धड़क गर्ल का अंदाज देख आप भी कहेंगे उफ्फ

6/2/2020 1:56:40 PM

मुंबई: इंडस्ट्री की 'धड़क गर्ल' यानि जाह्नवी कपूर अक्सर अपने जिम, एयरपोर्ट और पार्टी लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न लुक के साथ-साथ जाह्नवी ट्रडिशनल लुक्स खासकर साड़ी लुक्स में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। जाह्नवी के साड़ी लुक्स देखने के बाद आप भी एक बार उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे। तो चलिए डालते हैं जाह्ववी कपूर के साड़ी लुक्स पर एक नजर....

जाह्नवी कपूर इस रेड साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस रेड कलर की प्लेन जॉर्जट साड़ी में दिख रही हैं। इसके बॉर्डर पर रेड कलर से शिमरी वर्क किया हुआ है। मैचिंग शिमरी ब्रालेट स्टाइल बैकलेस ब्लाउज उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स में जाह्नवी कहर ढा रही हैं। 
 

जाह्नवी मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई लाइट पर्पल कलर की शिमरी साड़ी में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ईयरिंग्स से पूरा किया है। 

जाह्नवी के तीसरे साड़ी लुक की बात करें तो वह पिंक साड़ी में दिख रही हैं। उनका ये लुक वेडिंग सीजन के लिए एकदम पर्फेक्ट है। जाह्नवी की इस पिंक साड़ी पर मल्टीकलर का पतला सा बॉर्डर है, इसे जाह्नवी ने मैचिंग मल्टीकलर ब्लाउज के साथ टीमअप कर रखा है। मांग टीका, हाथों में हैवी कंगन एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। 

व्हाइट कलर की इस प्लेन साड़ी में जाह्नवीमां श्रीदेवी के चांदनी लुक की याद दिलाती नजर आ रही हैं। 

 

पैरेट ग्रीन कलर की इस बांधनी स्टाइल साड़ी को धड़क गर्ल ने डीप ग्रीन कलर की वेलविट फैब्रिक की ब्लाउज के साथ कैरी किया है। जाह्नवी ने अपने लुक हेवी चोकर नेकलेस के साथ टीमअप कर रखा है।

ऑफ व्हाइट कलर की इस प्लेन साड़ी में फ्लोरल बॉर्डर और स्पेगेटी स्टाइल मैचिंग फ्लोरल ब्लाउज को कैरी करें जाह्नवी का ये अंदाज भी काफी इंप्रेस कर रहा है।काम की बात करें तो जाह्ववी जल्द ही कारगिल गर्ल, तख्त और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 

 


 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma