आॅफ शाॅल्डर ड्रेस पहन ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में पहुंची जाह्नवी, ग्लैमरस लुक आया सामने

9/26/2018 4:32:02 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जाह्ववी पर्पल कलर की मरमेड ड्रेस पहने ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

 

दरअसल, ये तस्वीरें ईशा अंबानी की इंगेजमेंट की हैं। जाह्नवी का ये लुक इटली के लेक कोमो में आयोजित अंबानी परिवार की डिनर पार्टी में नजर आया। 
इस ड्रेस को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। फैंस उनके लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने फिल्म  'धड़क' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही मूवी 'तख्त' में दिखेंगी।

 

इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल मेन लीड में नजर आएंगे। 
 

 

 

Neha