हाॅट अवतार में अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची जाह्नवी कपूर, टिक गई सबकी निगाहें

3/18/2019 12:07:48 PM

मुंबई: रविवार रात को मुंबई में हैलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड का आयोजन किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में रणवीर सिंह,कैटरीना कैफ, सोनम कपूर, विक्की कौशल,फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ पहुंचे। इस दौरान जाह्नवी कपूर हाॅट अवतार में पहुंची।

जैसे ही जाह्नवी  अवार्ड फंक्शन में पहुंची सबकी निगाहें उन पर थम सी गईं। तस्वीरें में जाह्नवी व्हाइट कलर का फ्रंट कट गाउन में ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने डार्क मेकअप किया था। जाह्नवी ने कातिलाना अंदाज से कैमरे के सामने पोज दिए। बता दें कि जाह्नवी को 'सिनेमेटिक डेब्यू ऑफ द ईयर' का अवार्ड भी मिला ।   

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आईएएफ ऑफिसर गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी। फिल्म में जाह्नवी को ओपोजिट साउथ के सुपरस्टार दलकीर सलमान नजर आएंगे।

इसके अलावा  वह स्टारर फिल्म "तख्त" में नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में हैं। 

 

Smita Sharma