फ्रैंड संग आउटिंग पर निकलीं जान्हवी कपूर, जिम लुक में फ्रेश दिखीं एक्ट्रेस

1/29/2020 11:53:51 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूरहमेशा ही पैपराजी की फेवरेट रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर शहर में स्पॉट होती हैं और उनका लुक हर बार चर्चा में रहता है। जान्हवी कपूर उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जिनको हर रोज एक ना एक बार स्पॉट किया जाता है। ज्यादातर वह जिम या पिलेट्स क्लास के बाहर स्पॉट होती हैं। हाल ही एक्ट्रेस को एक कैफे के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ संजय लीला भंसाली की भांजी शार्मिन सहगल भी थीं। देखें तस्वीरें-


एक्ट्रेस के चेहरा हमेशा की तरह खुश था और चमक रहा था।

उन्होंने अपना रेगुलर जिम वियर पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने पर्पल शॉर्ट्स को एक प्लेन व्हाइट टी शर्ट के साथ पहना हुआ था।

उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। यह तस्वीरें इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं।

इससे पहले एक्ट्रेस को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था।  


वर्क फ्रंट पर जान्हवी कपूर के पास कई बड़े अपकमिंग प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही 'गुंजन सक्सेना' की बायोपिक में नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर की थीं। एक्ट्रेस करण जोहर की फिल्म 'तख़्त' में भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगी। उनकी एक और फिल्म 'रूहीआफ्जा' राजकुमार राव के साथ आने वाली है।  

Edited By

Akash sikarwar