ग्रीन साड़ी में कहर ढा रही हैं जाह्नवी कपूर , तस्वीरें देख हो जाएंगे मदहोश

12/12/2018 6:00:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी डार्क ग्रीन कलर की साड़ी के साथ वेलवेट ब्लाउज पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। 

साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी है और लाइट मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। जाह्नवी बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरा के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उनका दिलकश अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी।

उनकी इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। सोशल मीडिया पर जाह्नवी की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी तस्वीरों को अब तक 258,721 लाइक्स मिल चुके हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर के करियर के सितारे बुलंदियों पर हैं। उनकी इसी साल 20 जुलाई को फिल्म "धड़क" रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच दिया। फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया।

"धड़क" में उनके साथ ईशान खटटर नजर आए। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं इन दिनों जाह्नवी फिल्म 'तख्त' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, अलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, विकी कौशल अहम किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी।


 

 

 

 

Neha