Celebration: चंडीगढ़ से लौंटी जाह्नवी कपूर, सौतेली बहन अशुंला ने यूं किया धड़क गर्ल का वेलकम

3/8/2021 3:11:14 PM

मुंबई: 'धड़क गर्ल' जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से चंडीगढ़ में थी। वहीं उन्होंने अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अब शूटिंग से ब्रेक लेकर जाह्नवी मुंबई लौट आईं हैं। रविवार रात ही एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। वहीं चंडीगढ़ से लौटने के बाद धड़क गर्ल का उनके घर पर शानदार वेलकम हुआ। जाह्नवी की सौतेली बहन अशुंला ने घर को शानदार तरीके से सजाया।

इस दौरान की तस्वीरें जाह्नवी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कमरे की दीवार पर लाइट्स लगी हैं।

वहीं पूरा कमरा रंग बिरंगे गुब्बारों से भरा है। दीवार पर हैप्पी बर्थडे जानू का बोर्ड लगा है। बहन की तरफ से ऐसा सप्राइज पाकर जाह्नवी खुशी से झूम उठी। उन्होंने डेकोरेशन के सामने  मुस्कुराते हुए पोज दिए।

 

एयरपोर्ट पर काटा केक

जाह्नवी ने मुंबई एयरपोर्ट पर भी केक काटा। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो जाह्ववी ओलिव ग्रीन जंप सूट में स्टाइलिश दिखीं।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क लगा रखा था। जाह्नवी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो जाह्नवी 'रूही' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा है। यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज हो रही है।  इसके अलावा जाह्नवी 'दोस्ताना 2' और 'गुड लक जैरी' में भी नजर आने वाली हैं। 

Content Writer

Smita Sharma