मोनोकिनी में जाह्नवी कपूर ने लगाया हॉटनेस का तड़का,कभी नहीं देखा होगा ''धड़क गर्ल'' का ये अंदाज

4/9/2021 2:27:19 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों काम से ब्रेक लेकर मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। वेकेशन के पहले दिन से ही एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं। हाल ही में जाह्नवी ने मोनोकनी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं,जिन्हें देख लोगों के पसीने तक छूट गए हैं।

जाह्नवी बैकलेस मोनोकिनी में कहर ढा रही हैं। इसमें लोअर ऐंड अपर कट काफी बोल्ड थे।

समंदर के नजारों का मजा लेते हुए जाह्नवी कातिलाना अंदाज से कैमरे के सामने अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 

इन तस्वीरों के अलावा जाह्नवी ने अपनी गर्लगैंग के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जान्हवी अपनी सभी फ्रेंड्स के साथ स्विमवेयर में नजर आ रही हैं। हालांकि, सभी इन तस्वीरों में कैमरे की तरफ पीठ किए बैठी दिख रही हैं।

तस्वीरों को शेयर कर जान्हवी ने बताया है- हम सभी यहां LAME लिखने की कोशिश कर रहे हैं। इन चारों के हाथों पर ध्यान दें तो ये अपनी उंगलियों से LAME वर्ड बनाती दिख रही हैं। फैंस जाह्नवी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो जाह्नवी हाल ही में फिल्म रूही में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा थे। इसके अलावा जाह्नवी दोस्ताना 2, गुड लक जैरी जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma