रेड कार्पेट पर छाईं श्रीदेवी की लाडली, शिमरी बाॅडीकाॅन गाउन में जाह्नवी कपूर ने दिखाया परफेक्ट फिगर

4/1/2022 8:56:41 AM

मुंबई: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बाॅलीवुड में कदम रखा। कुछ सालों में जाह्नवी बी-टाउन की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं। एक्टिंग ही नहीं जाह्नवी ने लुक्स के चलते भी लोगों का दिल जीता।

 सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज से धमाल मचाए रखती हैं। हाल ही में जाह्नवी Grazia Millenial Awards 2022 के रेड कार्पेट पर पहुंची जहां उनका ग्लैम-अप लुक देख लोगों के होश उड़ गए।

लुक की बात करें तो जाह्नवी स्लिवर और गोल्डन शिमरी बाॅडीकाॅन  गाउन में कहर ढा रही हैं। इस गाउन में वह अपनी परफेक्ट फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 'गुंजन सक्सेना' एक्ट्रेस  ने अपने बालों को एक स्लीक हाई पोनीटेल में स्टाइल किया।

उन्हें अपने लुक के साथ कोई एक्सेसरीज नहीं पहनी थी। इसके अलावा स्मोकी आंखों के साथ उनका ग्लैमरस न्यूड मेकअप लुक उनके पूरे लुक को चार-चांद लगा रहा था। जान्हवी ने मीडिया के सामने कुछ पोज़ दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो जाह्नवी गुड लक जैरी, मिस्टर एंड मिसेज माही, दोस्ताना 2 और बवाल जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं।  

Content Writer

Smita Sharma