डरी-सहमी सी जाह्नवी कपूर ने उठाई बंदूक...'गुड लक जेरी' का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी फिल्म

6/17/2022 5:57:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाब में विवादों के बीच शूट हुई एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की 'गुड लक जेरी' का फैंस को बेसबरी से इंतजार है। हालांकि, फैंस की बेसबरी को कम करते हुए फिल्ममेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है।

PunjabKesari

 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ऐलान किया कि जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म गुड लक जेरी सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है। वहीं जाह्नवी ने भी इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर फिल्म के दो पोस्टर शेयर करके दी है और फैंस से फिल्म के लिए गुड लक मांगा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर ने लिखा, “निकल पड़ी हूं मैं एक नये एडवेंचर पर, गुड लक नहीं बोलेंगे? गुड लक जेरी 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है। 

बता दें, जाह्नवी कपूर की गुड लक जेरी का निर्देशन सिद्धार्थ सेन ने किया है। आनंद एल राय इसके सह-निर्माता हैं। जाह्नवी ने इस फिल्म की शूटिंग मार्च में पूरी की थी। फिल्म में उनके अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News